संदेश

THE FAMOUS BATTLES लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बन्दा सिंह बहादुर एक वीर सिक्ख राजपूत यौद्धा जिसने सिक्ख राज्य की नींव रखी

चित्र
VEER BANDA SINGH BAHADUR MANHAS KSHATRIYA RAJPUT _______बन्दा सिंह बहादुर_______ --सिख धर्म की स्थापना में राजपूतो का योगदान(पार्ट 2)-- कहानी एक राजपूत वीर की जिसने प्रथम सिख साम्राज्य की नीव रखी। ये पंजाब के पहले ऐसे सेनापति थे जिन्होंने मुगलो के अजय होने का भ्रम तोडा। हम बात कर रहे है वीर बंदा सिंह बहादुर की, बाबा बन्दा सिंह बहादुर का जन्म कश्मीर स्थित पुंछ जिले के राजौरी क्षेत्र में 16 अक्टूबर अथवा 27 अक्टूबर 1670 ई. तदनुसार विक्रम संवत् 1727, कार्तिक शुक्ल 13 को हुआ था। वह राजपूतों के (मिन्हास) भारद्वाज गोत्र से सम्बद्ध थे और उनका वास्तविक नाम लक्ष्मणदेव था। इनके पिता का नाम रामदेव मिन्हास और जन्मस्थान डस्सल अथवा तच्छल गांव था। 15 वर्ष की उम्र में हिरणी का शिकार करने पर वैराग्य जीवन धारण किया, वह जानकीप्रसाद नाम के एक बैरागी के शिष्य बन गए और उनका नाम माधोदास पड़ा। तदन्तर उन्होंने एक अन्य बाबा रामदास बैरागी का शिष्यत्व ग्रहण किया और कुछ समय तक पंचवटी (नासिक) में रहे। वहाँ एक औघड़नाथ से योग की शिक्षा प्राप्त कर वह पूर्व की ओर दक्षिण के नान्देड क्षेत्र को चले गये जहाँ गोदावरी के तट ...